भारत में कोरोना केस 53 लाख पार, 24 घंटों में सामने आए 93337 नए मामले

Total corona cases in india: 2 दिन के बाद फिर बढ़े कोरोना के मरीज, | Total tv |

नई दिल्ली (ललित कांडपाल): भारत में कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। भारत बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के 90 हजार से एक लाख के बीच मामले सामने आ रहे हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस का आंकड़ा 53 लाख को पार कर गया है।

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 93 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93,337 नए केस सामने आए हैं।

Also Read कोरोना के बढ़ते कहर के मद्देनजर दिल्ली में 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सारे स्कूल !

और एक दिन में 1247 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 53,08,015 हो गई है, जिसमें 10,13,964 मामले एक्टिव हैं। जबकि राहत की बात यह है कि देश में स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 42,08,432 हो गई है।

वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 85,619 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 18 सितंबर तक 6 करोड़ 24 लाख 54 हजार 254 टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें 18 सितंबर को 8,81,911 टेस्ट किए गए हैं।

Also Read दिल्ली में कोरोना प्रोटोकाल का उड़ रहा मखौल, प्राइवेट वाहनों पर कोई रोक टोक नहीं

देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं, कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जकड़ में आ गए हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। देश में केवल सितंबर महीने में अब तक 16,86,769 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 21,150 लोगों की मौत हुई। कुल एक्टिव मामलों की संख्या 10,13,964 है। रिकवरी के मामले में दुनियाभर के देशों में अब भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *