Today Corona Update: देश में भयावह होती कोरोना, आज भी 16 हज़ार से ज़्यादा नए मामले

Today Corona Update, देश में भयावह होती कोरोना, आज भी 16 हज़ार से ज़्यादा.....

Today Corona Update: देश में दिनों दिन कोरोना कि स्थिति भयावह हो रही है। वहीं आज भी कोरोना के 16 हज़ार से ज़्यादा केस सामने आये है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,561 नए मामले सामने आए है। तो वहीं 49 मरीजों की मौत भी हुई है, जबकि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 18,053 है।

स्वास्थ मंत्रालय के जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में अब सक्रीय मरीज़ों की कुल संख्या 1,23,535 हो गयी है। तथा कोरोना से अब तक कुल 4,35,73,094 ठीक भी हुए है। वहीं देश में कोरोना से अब तक कुल 5,26,928 लोग जान गवां बैठे है।

दिल्ली में भी एक ओर जहां कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं कोविड से होने वाली मौतें भी अब डराने लगी है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2700 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2726 नए केस सामने आए हैं। वही दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 14.38 फीसदी दर्ज की गई है।

Read also: स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते कई मार्ग रहेंगे बंद, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

अगर कोरोना के संक्रमण दर , मृत्यु दर और ठीक होने वाले लोगों के दर की बात करें तो देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.53% है, एक्टिव केस 0.28% तथा डेथ रेट 1.19% हुआ है। वहीं लोगो को कोरोना वैक्सीन की अब तक कुल 2,07,47,19,034 डोज़ लग चुकी है। जबकि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 17,72,441 डोज़ लगी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Today Corona Update,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *