देश में कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी ,10 -12 दिनो में बढ सकते है कोरोना के मामले, बरतें सावधानी

(अजय पाल) देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है । वही बदलते मौसम से भी एक्सपर्ट्स ने बचने की सलाह दी। डॉक्टर का कहना है कि किसी भी प्रकार के लक्षण को हल्के में न ले । मौजूदा समय में वायरस तेजी से फैल रहा है। जो देश के लिए चिंता का सबब बन गया है । वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में 10 से 12 दिनों के बीच में कोविड के मामले तेजी से बढ़ेंगे । फिर अचानक से कोरोना के मामलों में कमी आ सकती है।

जानिए एंडेमिक स्टेज के बारे में

अब कोविड एंडेमिक स्टेज की ओर बढ रहा है ।एंडेमिक स्टेज में वायरस एक स्थानीय बीमारी बनकर रह जाता है । इस स्टेज में वायरस फैलता है पर नियंत्रण से बाहर नहीं होता है। लेकिन हम सबके कोविड महामारी से सावधानी बरतने की जरूरत है।

जानिए एक्सपर्ट्स की राय
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7830 नए केस दर्ज किए गए । जो सात महीने में सबसे ज्यादा केस है।स्वास्थय मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी एक्टिव केस की संख्या 40.215 है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नया वेरिएंट दूसरे वेरियंट का तुलना में तेजी से फैलता है । हालांकि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम देखने को मिली।

Read Also – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में रक्षा वित्त एवं अर्थशास्त्र पर तीन दिवसीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

कोरोना महामारी से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल
हाथो को साबुन या सैनेटाइज़र से धोते रहे ।
भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें मास्क का प्रयोग करें।
वायरस को फैलने से बचने के लिए आंख, नाक और मुंह पर भी हाथ लगाने से बचे।
खांसते या छींकते समय मुंह के सामने टिश्यू या रुमाल का प्रयोग करें।
अगर बुखार व खांसी लगातार बढ़ रही है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो अब आप डॉक्टर से सलाह ले।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *