Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,893 नए केस, 53 मौत हुई, 20,419 हुए ठीक

Corona Update Today Hindi, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,893 नए केस,

Corona Update: देश में कोरोना मामले में बीते 24 घंटे में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24 घंटे में कोरोना के 19,893 नए केस आए है। वहीं 53 लोगों ने संक्रमण से अपनी जान गवां दी। जबकि 20,419 मरीज कोरोना से ठीक हुए है। अगर देश में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की बात करे तो अब उनकी संख्या 1,36,478 हो गयी। तो वहीं अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 4,34,24,029 मरीज ठीक हुए है।                                  Corona Update Today Hindi,

स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार जहाँ देश में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 4,40,87,037 हो गयी। वहीं कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 5,26,530 हो गयी है। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49% एक्टिव केस 0.31%, डेथ रेट 1.19% हो गया है। वहीं अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 2,05,22,51,408 डोज़ लग चुकी है। और बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 38,20,676 डोज़ लगी है।                                        Corona Update Today Hindi,

Read also: सीएम फ्लाइंग की टीम ने नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

वहीं दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में एक दिन में बुधवार को दो हजार से अधिक नए मरीज मिले। साथ ही पांच लोगों की मौत हो गई। ठीक होने वालों की संख्या 1437 रही। कोविड-19 स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, कोरोना के 2073 नए मरीजों की पुष्टि हुई। बीते 24 घंटे में 17815 लोगों की जांच की गई थी। इसमें आरटीपीसीआर से 12696 और रैपिड एंटीजन टेस्ट से 5119 नमूने जांच के लिए गए।                            Corona Update Today Hindi,

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Watch live Tv.

Corona Update Today Hindi,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *