COVID19: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3.47 लाख नए केस दर्ज, ओमिक्रोन के कुल मामले 9,692

Corona Update Today : लगातार तीसरे दिन 8 हजार से अधिक केस | Total tv | Live

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 21 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से 705 लोगों की मौत हो गई है। रिकवरी रेट भी बढ़ी है, भारत में बीते 24 घंटों में 2,51,777 लोग रिकवर हुए हैं। देश में आज कल से 29,722 अधिक केस सामने आए हैं। 20 जनवरी को कोरोना वायरस के 3,17,532 मामले आए थे। देश में फिलहाल दैनिक पॉजिटिविटि रेट 17.94 हो गया है। वहीं, अब तक ओमिक्रोन के कुल मामले 9,692 हो गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *