दिल्ली के बाजारों में ग्रीन पटाखों की भरमार, ऊंची कीमतों के बावजूद लोगों ने की जमकर खरीदारी

Crackers: दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली के बाजार ग्रीन पटाखों से भरे हुए हैं। शहर के सबसे प्रसिद्ध बाजार आखिरी समय में खरीदारी करने वालों से गुलजार हैं।हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन पटाखों की बिक्री को मंजूरी मिलने के बाद दिल्लीवासियों में त्योहार का उत्साह और बढ़ गया है।लेकिन, कुछ ग्राहकों ने कीमतों को लेकर चिंता जताई है। ग्रीन पटाखे बाजार में मिलने वाले आम पटाखों से दो से तीन गुना ज्यादा महंगे हैं।वहीं, दुकानदार बताते हैं कि बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग ज्यादा होने की वजह से ग्राहकों की डिमांग को पूरा करना मुश्किल है।Crackers:

Read Also-BJP: प्रधानमंत्री मोदी ने त्योहारों में स्वदेशी उत्पाद खरीदने का किया आग्रह

सुप्रीम कोर्ट से हरित पटाखों को मंज़ूरी मिलने से दिवाली के जश्न का उत्साह फिर से बढ़ गया है।दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पटाखों पर कई सालों से प्रतिबंध था लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट की सशर्त मंजूरी ने पटाखा कारोबारियों और लोगों को खुश कर दिया है।गाजियाबाद में शनिवार को हरित पटाखे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पटाखों की दुकानों के बाहर लंबी कतारें लग गईं।Crackers:

Read Also-Sports News: उप कप्तान स्मृति मंधाना ने हार के लिए खुद को ठहराया जिम्मेदार, दी ये प्रतिक्रिया

कुछ ग्राहकों का मानना ​​है कि बढ़ते प्रदूषण के लिए सिर्फ़ पटाखों को ज़िम्मेदार ठहराना अनुचित है। उनका कहना है कि दूसरे प्रमुख कारणों पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है।अब जब हरित पटाखे उपलब्ध हैं, तो कई लोग ज़्यादा ज़िम्मेदारी से जश्न मनाते हुए त्योहारों की रौनक बनाए रखना पसंद कर रहे हैं।फरीदाबाद में दुकानदारों और ग्राहकों दोनों ने कहा कि हरित पटाखे जश्न मनाने का बहुत सही तरीका है।हालांकि प्रतिबंध और अब छूट मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र पर लागू है, लेकिन हरित पटाखों के प्रचार ने पूरे देश में व्यापक प्रभाव डाला है।Crackers:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *