Cricket: बारिश ने डाली रंग में भंग, तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल रद्द

Cricket

Cricket: गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन 15 ओवर से भी कम का खेल हो सका। बारिश की वजह से पहले दिन का खेल (Cricket) रद्द करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 13.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन पर है। 6 ओवर में लगातार बूंदाबांदी की वजह से कुछ देर के लिए खेल रुका, लेकिन दूसरे स्पैल में तेज बारिश के बाद खेल नहीं हो सका। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी चार रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Read Also: पूरे देश को किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध का समर्थन करना चाहिए: बजरंग पुनिया

भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 6 ओवर में 8रन दिए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 13 और आकाश दीप 3.2 ओवर में 2 रन दिए हैं। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *