Crime: ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई

Crime:

Crime: नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए यमुनानगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 520 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे नशे के पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। DSP रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि गांव शादीपुर के पास एक युवक भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।Crime

Read Also-DELHI: O zone के डर से प्रोटेस्ट शुरू, सड़को पर उतरे लोग

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कुलदीप की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी विक्की पुत्र राजवीर के रूप में हुई। उसके कब्जे से 520 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। ड्रग कंट्रोलर डॉ. बिंदु धीमान द्वारा जांच में कैप्सूल प्रतिबंधित पाए गए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।Crime

Read Also-WEST BENGAL: TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को 14 दिन की NIA के हिरासत में भेजा गया

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित दवाइयां लाकर क्षेत्र के युवाओं में नशा बेचने का धंधा चला रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं और वह एक केस में पुलिस का घोषित भगोड़ा भी रह चुका है। ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि नशे के कारोबारियों की अब खैर नहीं। यमुनानगर पुलिस नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।Crime

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *