पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Rajasthan: Youth arrested for spying for Pakistani intelligence agency

Rajasthan: राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में सीमावर्ती जैसलमेर जिले से 28 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार 31 जनवरी को उसे जयपुर की एक अदालत में पेश किया गया। Rajasthan

अधिकारियों के मुताबिक आरोपी युवक भारतीय सेना से जुड़ी सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं सीमा पार भेजने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि राज्य में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान इंटेलिजेंस को सूचना मिली कि पोकरण के थाना सांकड़ा अंतर्गत नेडान गांव निवासी झबराराम (28) की गतिविधियां संदिग्ध हैं। तकनीकी जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार पाकिस्तानी ‘हैंडलर्स’ के संपर्क में बना हुआ था। Rajasthan

Read Also: सुनेत्रा पवार सर्वसम्मति से चुनी गईं एनसीपी विधायक दल की नेता, आज शाम लेंगी डिप्टी सीएम की शपथ

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और मोबाइल के तकनीकी परीक्षण में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी झबराराम को पाकिस्तानी एजेंसियों ने ‘हनीट्रैप’ और धनराशि का लालच दिया था। इस लालच में आकर वह भारतीय सेना से संबंधित संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहा था। उसने अपने नाम से जारी सिम कार्ड का ‘ओटीपी’ पाकिस्तानी ‘हैंडलर्स’ को देकर व्हाट्सएप शुरू करवाया Rajasthan

जिसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। अतिरिक्त महानिदेशक कुमार ने एक बयान में बताया कि संदेह पुख्ता होने पर झबराराम को केन्द्रीय पूछताछ केन्द्र-जयपुर लाया गया। यहां एजेंसियों ने संयुक्त रूप से उससे पूछताछ की। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर राजस्थान पुलिस (इंटेलिजेंस) ने शासकीय गुप्त बात अधिनियम-1923 के तहत मामला दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *