CRIME: दिल्ली के मुखर्जी नगर में बहन पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर नाबालिग ने युवक की हत्या की

CRIME:

CRIME: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बहन पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एक नाबालिग ने 22 साल के युवक की सोमवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये घटना सुबह करीब 9:40 बजे मलिकपुर इलाके के पास घटी, जब पीड़ित अमन एक और लड़के के साथ स्कूटर से वजीराबाद जा रहा था। पुलिस ने कहा कि नाबालिग आरोपी ने अमन पर कथित तौर पर पीछे से हमला किया और उसे कई बार चाकू मारा और मौके से फरार हो गया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे आसपास के राहगीरों में दहशत फैल गई।CRIME

Read Also-POLITICS: बंगाल में TMC की करारी हार के बाद अभिषेक बनर्जी के लिए आगे की राह मुश्किल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “चाकूबाजी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। उनके पहुंचने तक घायल को पीसीआर वैन द्वारा पास के अस्पताल ले जाया जा चुका था।” पुलिस ने बताया कि अमन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटनास्थल की जांच के लिए एक अपराध दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अधिकारियों को बुलाया गया। अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।CRIME

Read Also-UTTAR PRASEDH: पुलिस ने 1,600 करोड़ रुपये के कैश निकालने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। गहन पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अमन पर हमला इसलिए किया क्योंकि पीड़ित ने उसकी बहन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।CRIME

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *