Crime News: मेरठ के सनसनीखेज ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड मामले में अदालत ने मुस्कान और साहिल दोनों को दोषी ठहराया है। 2025 में मर्चेंट नेवी कर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए थे।Crime News:
जेल अधीक्षक के अनुसार, फैसले से पहले दोनों आरोपियों के व्यवहार में बदलाव देखा गया । साहिल पिछले चार दिनों से शांत और गुमसुम है और दूसरों से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहा है।
Read Also: INDI Alliance Meeting: चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुट हुआ I.N.D.I.A Alliance, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक करेंगे मार्च
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पिछले तीन दिनों से प्रार्थना में काफी समय बिता रहे हैं।अभियोजन पक्ष के अनुसार, मुस्कान ने पहले अपने पति सौरभ को नशीली दवा दी थी और साहिल की मदद से मार्च 2025 में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी।अभियोजन पक्ष का आरोप है कि हत्या के बाद, आरोपियों ने राजपूत के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, अवशेषों को एक नीले प्लास्टिक के ड्रम में रखा और सीमेंट से सील कर दिया था।
Read Also: Big News : राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, CWC में इस्तीफे और SIR पर रखे प्रस्ताव
पुलिस ने बताया था कि दोनों आरोपी बाद में हिमाचल प्रदेश भाग गए थे और दो सप्ताह बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।इस मामले ने व्यापक जन आक्रोश को जन्म दिया था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
