मोरक्को में बदला रिवाज, पहली बार महिला बनी प्रधानमंत्री, सरकार के सामने कई चुनौतियां

Morocco: मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने मंगलवार को शहरी नियोजन मंत्री फातिमा जहरा मंसूरी को देश का प्रधानमंत्री नामित किया। इसके साथ ही 50 वर्षीय वकील मुस्लिम देश में इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला बन गईं हैं।Morocco: 

Read Also: INDI Alliance Meeting: चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुट हुआ I.N.D.I.A Alliance, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक करेंगे मार्च

शाही महल ने एक बयान में कहा कि माराकेश की मेयर रह चुकी मंसूरी को नई सरकार बनाने का दायित्व सौंपा गया है। ये घोषणा चुनाव परिणामों की घोषणा के चार दिन बाद हुई, जिसमें पीएएम पार्टी को सबसे अधिक वोट मिले। ट्यूनीशिया की नजला बौडेन के बाद अरब जगत में प्रधानमंत्री बनने वाली दूसरी महिला मंसूरी के आने वाले दिनों में गठबंधन सरकार बनाने की उम्मीद है। Morocco: 

Read Also: CM रेखा गुप्ता ने गीतांजलि फायर स्टेशन का किया औपचारिक उद्घाटन, सांसद बांसुरी स्वराज भी रही मौजूद

मोरक्को की चुनावी प्रणाली में किसी भी एक पार्टी के लिए पूर्ण बहुमत हासिल करना बहुत मुश्किल होता है।उनकी सरकार को 2030 फीफा विश्व कप के लिए अरबों डॉलर का निवेश करना होगा। साथ ही देश में बढ़ती महंगाई को रोकने, वेतन बढ़ाने और रोजगार सृजित करने के वादों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी। Morocco: 

मोरक्को का संविधान देश के सर्वोच्च अधिकारी राजा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का अधिकार देता है, लेकिन उन्हें संसदीय चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी से ही उम्मीदवार चुनना होता है।ये बदलाव 2011 में अरब स्प्रिंग के प्रदर्शन के बाद लागू किया गया था।इससे पहले राजा बिना किसी प्रतिबंध के प्रधानमंत्री नियुक्त कर सकते थे।
मंसूरी 2008 में फौद अली अल हिम्मा की बनाई पीएएम पार्टी में शामिल हुईं, जो राजा के बचपन के मित्र और करीबी सलाहकार थे।

फ्रांस के मोंटपेलियर विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक मंसूरी 2024 में पार्टी की शीर्ष नेताओं में से एक बन गईं। उन्होंने दो बार माराकेश की महापौर के रूप में कार्य किया और संसद सदस्य भी रहीं।मंसूरी, “माराकेश के पाशा” अब्देर्रहमान अल मंसूरी की बेटी हैं, जो एक वरिष्ठ स्थानीय अधिकारी और संयुक्त अरब अमीरात में मोरक्को के राजदूत भी रह चुके हैं। वे माराकेश के बार एसोसिएशन के प्रमुख और एक जमींदार भी थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *