Haryana News: बहन को ब्लैकमेल की धमकी से आहत होकर युवक ने की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला!

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में 21 साल युवक ने कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाने के बाद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी तीन बहनों की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाई गई अश्लील तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे धमकाया था। यह घटना 25 अक्टूबर को हुई।Haryana News:

Read also- ‘लिव-इन’ में रह रही महिला ने की दो साथियों के साथ मिलकर UPSC अभ्यर्थी की हत्या

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 साल के राहुल के रूप में हुई है। उसे सल्फास खाने के बाद सेक्टर 19 के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।राहुल के परिवार का आरोप है कि आरोपी पिछले एक महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और पैसों की मांग कर रहे थे।

Read also- Bollywood: कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बेहतरीन सीरीज

राहुल की बहन ने बताया, “आरोपियों ने उससे कहा कि अगर उसके पास पैसे नहीं हैं तो वे मर जाए। उन्होंने उसके लिए जहर तक खरीद लिया और कहा कि इसे खाने के दो घंटे बाद उसकी मौत हो जाएगी।”Haryana News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *