दहेज बना काल, ससुराल वालों ने की महिला की हत्या

Crime News: Dowry becomes evil, in-laws murder woman, Rajasthan Murder Case, Dholpur Murder Case, Dholpur Crime News, Dholpur News, Rajasthan Crime News, Rajasthan News

Crime News: राजस्थान के धौलपुर में दहेज की मांग को लेकर 23 साल की महिला की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Also: ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी- CM योगी

बता दें, घटना शुक्रवार 21 फरवरी को सैपऊ इलाके की है, जहां महिला संदिग्ध हालत में मृत पाई गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि गांव वालों से बात करने के बाद पता चला कि मौत के बाद शव पूरी तरह से जला दिया गया था। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे मार डाला।

Read Also: बेलगावी में भाषा विवाद पर बस कंडक्टर और ड्राइवर पर हमला करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जांच के लिए एक टीम बनाई गई है और एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया है। मृतक महिला का पति कमल किशोर मामले में मुख्य आरोपित है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपितों ने दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पुलिस मृतक महिला के फरार ससुराल वालों की तलाश कर रही है।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *