Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में 17 आपराधिक मामलों में शामिल दो बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। घटना चकेरी थाना इलाके की है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। Crime News:
Read Also: राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 संदिग्धों के छिपे होने की आशंका
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमें बदमाशों की तलाश कर रही थीं और हमें उनकी जगह के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस और स्कूटी पर सवार दो आरोपितों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपित पिछले 15 दिन में तीन से चार डकैती को अंजाम दे चुके हैं।
Read Also: खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, बस्ती में कटान के कारण घर छोड़ रहे लोग
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार ने कहा, जब हमने रोका तो उन्होंने अधिकारियों पर गोलीबारी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी में वे दोनों घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से स्कूटी और देशी पिस्तौल बरामद की है। उन्होंने कहा, दोनों आरोपितों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है। उनके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। एक आरोपित अंबाला का रहने वाला है और एक उन्नाव का रहने वाला है।
