Crime News: कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साड़ी के बजाय ‘नाइटड्रेस’ पहनने पर आपत्ति जताते हुए कथित तौर पर उसमें आग लगा दी।पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात खानापुर तालुका के नंदगढ़ गांव में हुई।Crime News:
Read Also: Haryana: हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को, नारी शक्ति वंदन बिल पर विपक्ष को घेरने की तैयारी तेज
पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्णा पाटिल (34) को अपनी 32 वर्षीय पत्नी मंजुला पाटिल के घर में ‘नाइटड्रेस’ पहनने पर आपत्ति थी और वह अक्सर इस मुद्दे पर उससे बहस करता था।पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर दंपति के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग लगा दी। Crime News:
Read Also:Maharashtra Govt: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने कंप्रेस्ड बायोगैस नीति को दी मंजूरी, मॉडल कॉलेज में UGC वेतन…
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। पहले उसे बेलगावी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोवा के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।पुलिस ने कहा कि इस संबंध में नंदगढ़ थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। Crime News:
