Share Market Crash: शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 757 अंक लुढ़का

Share Market Crash:
Share Market Crash: पश्चिम एशिया संकट जारी रहने से कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार तीन दिनों की तेजी के बाद बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 757 अंकों की गिरावट रही जबकि निफ्टी 198 अंक टूट गया।विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और पश्चिम एशिया में लंबे समय तक अस्थिरता की आशंका से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।Share Market Crash:

Read Also: Real Estate: मिडिल ईस्ट तनाव का रियल एस्टेट में नहीं दिखा असर, जनवरी-मार्च में निवेशकों ने किया खूब किया…

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 756.84 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 78,516.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 831.03 अंक तक लुढ़क गया था।
इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.81 प्रतिशत गिरकर 24,378.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में 10.85 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे निवेशकों को प्रभावित नहीं कर सके और बिकवाली तेज हो गई।Share Market Crash:

Read Also: Maharashtra Govt: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने कंप्रेस्ड बायोगैस नीति को दी मंजूरी, मॉडल कॉलेज में UGC वेतन…

इसके अलावा इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक भी नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और ट्रेंट में बढ़त दर्ज की गई।अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत बढ़कर 99.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,918.99 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। Share Market Crash:

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहा।यूरोप के बाजार मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 753.03 अंक चढ़कर 79,273.33 अंक और एनएसई निफ्टी 211.75 अंक बढ़कर 24,576.60 अंक पर बंद हुए थे। Share Market Crash:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *