सोते दंपति पर चाकू से हमला! पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

Crime News: Sleeping couple attacked with knife! Wife dead, husband in critical condition

Crime News: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने सोते हुए दंपति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में 32 साल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में रविवार रात खून से सनी एक वारदात ने सनसनी फैला दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक DTP झुग्गी के पास रेलवे लाइन किनारे सो रहे एक दंपति पर कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक चाकू से हमला बोल दिया। पुलिस कंट्रोल रूम को रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि डीटीपी झुग्गी के पास दो लोगों को चाकू गोदा गया है। कॉल मिलते ही आदर्श नगर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां खून से लथपथ हालत में पति-पत्नी पड़े मिले।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल शख्स की पहचान 40 वर्षीय आशु के रूप में हुई है। मृतका उसकी 32 वर्षीय पत्नी थी। दोनों गुब्बारे बेचकर अपना गुजारा करते थे और बेघर होने की वजह से रेलवे लाइन के पास खुले में ही सोते थे। रोज की तरह रविवार रात भी दोनों वहीं आराम कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपति गहरी नींद में थे तभी कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने बिना कोई शोर किए सीधे आशु पर चाकू से हमला कर दिया।

Read Also: ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी वार्ताकार पाकिस्तान के लिए होंगे रवाना, इस्लामाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा

Crime News- पति को बचाने आई पत्नी पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई वार किए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आशु के शरीर पर भी गहरे घाव हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आशु की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

क्राइम टीम और FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस लूट, रंजिश और आपसी विवाद समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। चूंकि दंपति सड़क पर सोते थे, इसलिए किसी से कहासुनी या इलाके के नशेड़ियों के शामिल होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *