Cyclone Remal:कलकत्ता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने चक्रवात रेमल के संभावित खतरे की वजह से रविवार दोपहर से करीब 21 घंटे तक कई उड़ानें रद्द कर दी हैं।इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी (एएआई) के प्रवक्ता ने कहा कि 394 उड़ानों की आवाजाही रद्द रहेगी। अंतराराष्ट्रीय और घरेलू दोनों ही फ्लाइट की आवाजाही पर रोक प्रभावी रहेगी।उत्तरी ओडिशा में बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा के तटीय जिलों में 26-27 मई को भारी बारिश होगी। वहीं मयूरभंज में 27 मई को भारी बारिश का अनुमान है।
Read also-Cyclone Remal: आ रहा है रेमल तूफान, पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक अलर्ट – बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर बंगाल के जिलों कूच बिहार,अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में 28-29 मई को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भी 28-29 मई को भारी बारिश होने का अनुमान है।पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण परगना जिलों में बाढ़ की वजह से भारी तबाही के आसार है। सभी संवेदनशील इलाकों के लोगों को घरों में रहने की सलाह भी दी गई है।भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के कोलकाता मुख्यालय वाले उत्तर पूर्व इलाके के अधिकारियों ने जनहानि को कम करने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।आईसीजी के कहा कि वे रिमोट ऑपरेटिंग सिस्टम (वीएचएफ) के जरिए मछली पकड़ने वाले जहाजों और व्यपारी जहाजों को अलर्ट भी कर रहे हैं।हल्दिया, फ्रेजरगंज और ओडिशा के पारादीप और गोपालपुर में नौ आपदा राहत टीमों को इमरजेंसी हालातो के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।
Read also-Lok Sabha Polls 6th Phase Voting: छठे चरण की वोटिंग संपन्न, दांव पर लगी दिग्गजों की प्रतिष्ठा !
यात्री अनिल ओझा ने बताया कि मैं पिछले 2-3 घंटों से यहां संघर्ष कर रहा हूं। मुझे आज गुवाहाटी जाना था। चक्रवात के कारण मेरी उड़ान रद्द कर दी गई है। मुझे अधिकारियों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है कि मुझे अपनी अगली उड़ान कब मिल सकती है।” मुझे नहीं पता कि हवाईअड्डे के अधिकारी मेरी सहायता करेंगे या नहीं। यहां बहुत सारे यात्री अपनी उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं। हमें नहीं पता कि कल क्या होने वाला है।”
पार्थव घोष, यात्री- तो मेरी उड़ान रद्द कर दी गई है। मेरी कोलकाता से सिडनी के लिए उड़ान थी। लेकिन चक्रवात की वजह से मुझे जानकारी दी गई कि कल दोपहर 12 बजे से सुबह नौ बजे के बीच की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यहां अधिकारियों की मदद से मुझे अपनी उड़ान को रिशेड्यूल करना पड़ा।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
