प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कही ये बातें

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज महाकुंभ में शिरकत करने के लिए प्रयागराज दौरे पर हैं। शनिवार को राजनाथ सिंह ने भव्य-दिव्य महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई और लेटे हनुमान व अक्षय वट के भी दर्शन किए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि महाकुंभ में स्नान-ध्यान करके स्वयं को कृतार्थ अनुभव कर रहा हूँ।

Read Also: शाह ने गृह मंत्रालय की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का दिया आदेश

महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर राजनाथ सिंह ने कहा, “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु। आज तीर्थराज प्रयागराज में, भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत और लोक आस्था के प्रतीक महाकुंभ में स्नान-ध्यान करके स्वयं को कृतार्थ अनुभव कर रहा हूँ।”

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, “प्रयागराज के महाकुंभ में आकर और संगम में स्नान करके मैं स्वयं को बहुत ही कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। मैं मानता हूं कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की आध्यात्मिक अनुभूति का यह पर्व है, जो प्राचीन वैदिक खगोलीय गणना पर आधारित है। यहाँ सभी जाति-पंथ और अनेक देशों के लोग भी एकात्मता भाव से आते हैं।

मैं मानता हूं कि यह गंगा, यमुना एवं सरस्वती के साथ सनातन धर्म की आध्यात्मिकता, वैज्ञानिकता और साथ ही साथ यह सामाजिक समरसता का भी यह संगम है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि महाकुंभ का यह संदेश एक रहेगा भारत देश। इस सनातन आध्यात्मिक एवं विश्व के सबसे बड़े जन समागम का कुशल आयोजन जिस तरीके से हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी ने किया है, उसके लिए वह साधुवाद के पात्र है, बधाई के पात्र है।”

Read Also: जीजा-साले की जोड़ी कर रही थी ATM से पैसे चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज महाकुंभ में शिरकत करने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट कर कहा था कि, “आज, 18 जनवरी को मैं महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए प्रयागराज में रहूंगा। महाकुंभ भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। इस पवित्र संगम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूँ।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *