रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के लोगों से शांति की अपील की

Pahalgam Attack

Rajnath Singh– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों से आपसी विश्वास की कमी को खत्म करने के लिए एक साथ बैठने और दिल से दिल से बात करने की अपील की।..Rajnath Singh

म्यांमार की सीमा से लगे मिजोरम के इस सबसे दक्षिणी हिस्से में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। मणिपुर में दोनों समुदायों को अशांत राज्य की स्थिति में सुधार लाने के लिए एक-दूसरे से बात करनी चाहिए।

Read also- भारत और बांग्लादेश के बीच तीन विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। हमें जो चाहिए वो है दिल से दिल की बातचीत। मैं दोनों समुदायों से एक साथ बैठने और अविश्वास को खत्म करने की अपील करता हूं। पिछले नौ सालों में पूर्वोत्तर शांतिपूर्ण रहा है। हालांकि, हमने मणिपुर में हिंसा देखी है और ये हमारे लिए दर्दनाक है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ये (हिंसा) किसी राजनैतिक दल के कारण नहीं हुआ, बल्कि ऐसा कुछ विषम स्थितियों के कारण हुआ।

जब मणिपुर में हालात बिगड़ रहे थे तो कांग्रेस ने इस पर राजनीति करने की पूरी कोशिश की। हम राज्य भर में युवाओं में नशीली दवाओं की लत को रोकने के लिए ऑपरेशन ड्रग्स फ्री मिजोरम शुरू करेंगे। पिछले नौ सालों में पूर्वोत्तर शांतिपूर्ण रहा है। हालांकि, हमने मणिपुर में हिंसा देखी है और ये हमारे लिए दर्दनाक है।

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *