दिल्ली से लेकर देहरादून तक विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों को मिली बम से उडाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Dehradun: 

Dehradun: मसूरी नगर पालिका और एसडीएम मसूरी के आधिकारिक ईमेल पर और इंटरनेट मीडिया पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया है।Dehradun:

Read Also: लखनऊ अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में 81 कोचिंग सेंटरों का किया गया निरीक्षण, 35 को नोटिस जारी

ई-मेल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देहरादून से दिल्ली तक विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों, हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, रेलवे स्टेशनों, पुलिस थानों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आपको बता दे कि धमकी भरे ई-मेल में कुछ स्थानों के साथ साथ समय और तिथियों का भी उल्लेख किया गया है। Dehradun:

Read Also: लखनऊ अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में 81 कोचिंग सेंटरों का किया गया निरीक्षण, 35 को नोटिस जारी

संदेश में खालिस्तान का जिक्र करते हुए कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल अलर्ट मोड में आ गई हैं। पुलिस ई-मेल की सत्यता की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा सहित हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है लेकिन जो भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेंगे उन पर कड़ी कार्यवाही  की  जाएगी , हालांकि पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *