Delhi News: कपड़ा मंत्रालय सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत सोमवार को नेताजी नगर स्थित जनरल पूल ऑफिस अकोमोडेशन (जीपीओ ‘ए’) में अपने नए कार्यालय में स्थानांतरित हो गया। जीपीओ ‘ए’ के ब्लॉक-3 भवन का फिलहाल कुछ मंत्रालयों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि उद्योग भवन और शास्त्री भवन को तोड़े जाने का काम सुचारु रूप से किया जा सके।Delhi:
Read Also: Chhattisgarh: जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला पूर्व CM अजीत जोगी के पुत्र को उम्रकैद की सजा…
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि भारी उद्योग मंत्रालय भी इसी सप्ताह इस भवन में अपने नए दफ्तर में स्थानांतरित हो सकता है।कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘आज पूजा-अर्चना और रीति-रिवाजों के साथ कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया गया। Delhi News
Read Also: दिल्ली विधानसभा में लोहे के द्वार से जबरन अंदर घुसी SUV, तीन पकड़े गए, वाहन जब्त
यह नया परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो सार्वजनिक सेवा को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’ Delhi:
