दिल्ली: साकेत कोर्ट में वकील ने आत्महत्या की

Delhi Advocate Suicide- दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक वकील ने बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 44 साल के ओम कुमार शर्मा के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि वकील ओम कुमार शर्मा सोमवार शाम साकेत कोर्ट में वकील के चैंबर से कथित तौर पर कूद गए और उनका शव पार्किंग एरिया से बरामद किया गया।पुलिस अधिकारी ने बताया की शर्मा के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

उन्होंने कहा कि रात आठ बजे हमें सूचना मिली कि एक वकील साकेत कोर्ट में चैंबर से कूद गया और उसकी मौत हो गई। उसका शव साकेत कोर्ट के पीछे पार्किंग में पाया गया। हमने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read also –AAP -कांग्रेस गठबंधन का BJP से सीधा मुकाबला,सुरभा के कड़े इंतजाम 

पुलिस अधिकारी ने बताया की पूछताछ में पता चला की ओम कुमार शर्मा लीवर की बिमारी से पिछले दो साल से जूझ रहे थे। वे अस्पताल से साकेत कोर्ट पत्नी के साथ पहुंचे थे।पत्नी को साकेत कोर्ट गेट पर छोड़ दिया और वे अंदर लॉयर चैंबर वाली बिल्डिंग में आ गए और उसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली।उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *