AAP -कांग्रेस गठबंधन का BJP से सीधा मुकाबला,सुरभा के कड़े इंतजाम 

चंडीगढ़ में मंगलवार को होने वाले मेयर चुनाव के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार का एएपी-कांग्रेस के उम्मीदवार से सीधा मुकाबला है।मेयर चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों समेत करीब 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। चंडीगढ़ नगर निगम के चारों ओर तीन लेयर वाले बैरिकेड भी लगाए गए हैं।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के चुनाव मंगलवार को सुबह 10 बजे से होंगे।चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव अहम माना जा रहा है क्योंकि विपक्षी गुट इंडिया के सदस्य कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए हाथ मिलाया है। मेयर पद पर पिछले आठ साल से बीजेपी का कब्जा है।

Read also – राजद सुप्रीमो लालू यादव से ED की पूछताछ खत्म, 9 घंटे चले सवाल-जवाब

गठबंधन के तहत एएपी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार उतार रही है।35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के 14 पार्षद हैं। पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के पास भी पदेन सदस्य के रूप में मतदान का अधिकार है। AAP के 13 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं। शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है।मेयर का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए किया जाता है।

इस साल के चुनाव के लिए मेयर की सीट अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित की गई है। बीजेपी ने मनोज सोनकर को उम्मीदवार बनाया है जबकि एएपी ने कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया है।सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी के कुलजीत संधू का मुकाबला कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी से है।डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी के राजिंदर शर्मा का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला देवी से होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *