Apple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, कई मॉडल्स की कीमत सीधे 1 लाख रुपये तक…

Delhi

Delhi: प्रौद्योगिकी कंपनी ऐपल ने मेमोरी चिप की बढ़ती लागत के कारण भारत सहित वैश्विक स्तर पर मैकबुक और आईपैड के सभी मॉडल की कीमतों में 20 से 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।ऐपल इंडिया की वेबसाइट पर जारी नई मूल्य सूची के अनुसार, कंपनी ने एम5 सीरीज चिप वाले मैकबुक प्रो की कीमत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। एम5 प्रो चिप वाले 14 इंच के मैकबुक प्रो की कीमत 2,49,900 रुपये से बढ़ाकर 2,99,900 रुपये प्रति इकाई कर दी गई है। Delhi: 

Read Also: Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, नामजद सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

मैकबुक और आईपैड की कीमतों में 20-42 प्रतिशत तक बढ़ोतरी-  वहीं 13 इंच के आईपैड एयर के बेसिक मॉडल की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। इसकी कीमत 84,900 रुपये से 41.22 प्रतिशत बढ़ाकर 1,19,900 रुपये प्रति इकाई कर दी गई है।वैश्विक प्रौद्योगिकी बाजार अनुसंधान कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च के सह-संस्थापक और अनुसंधान उपाध्यक्ष नील शाह ने कहा कि मैकबुक नियो, मैकबुक एयर, मैकबुक प्रो, आईपैड एयर और आईपैड प्रो वाई-फाई की कीमतों में ऐपल की बढ़ोतरी उपभोक्ता और एंटरप्राइज पीसी और टैबलेट बाजार की लागत संरचना में आए सबसे बड़े बदलाव को दर्शाती है। Delhi: 

Read Also: Venezuela: वेनेजुएला में भूकंप से 235 लोगों की दर्दनाक मौत, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ऐपल ने दी ये सफाई-  इस पर मेमोरी से लेकर प्रोसेसर तक सेमीकंडक्टर चिप की बढ़ती कीमतों का प्रभाव पड़ा है। ऐपल ने बयान में कहा कि उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहा है।कंपनी ने कहा,‘‘ एआई डेटा सेंटर के तेजी से विस्तार के कारण मेमोरी और स्टोरेज की मांग में असाधारण वृद्धि हुई है। हमने पहले कभी किसी घटक की कीमतों में इतनी अधिक और इतनी तेज बढ़ोतरी नहीं देखी।’’ Delhi: 

दाम बढ़ने से सीधा जेब पर असर- बयान के अनुसार, ‘‘अब तक हमने इन बढ़ी हुई लागतों का बोझ अपने ग्राहकों पर नहीं डाला था, लेकिन अब हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां हमें कई उत्पादों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। इनमें आज आईपैड और मैकबुक की कीमतों में की गई बढ़ोतरी भी शामिल है। हमें पता है कि ये ग्राहकों के लिए अच्छी खबर नहीं है और हम इसका समाधान खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।’ Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *