Delhi Budget:दिल्ली में केजरीवाल सरकार आज पेश करेगी 10वां बजट..जाने जरुरी बातें

Delhi Budget:दिल्ली में आप सरकार 2024-2025 का बजट पेश करेगी ।यह दिल्ली सरकार का लगातार 10 वां बजट होगा । साख बात ये है कि आप सरकार में इस बार ये बजट वित्त मंत्री आतिशी पहली बार पेश करेंगी। इस बार 80 हजार करोड़ से ऊपर का बजट रह सकता है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन पर भी फोकस रह सकता है।

Read also-BJP: बीजेपी की पहली लिस्ट में गुजरात से 15 उम्मीदवार, किसका कटा पत्ता, किसे किया शामिल?

आप सरकार पेश करेगी 10वां बजट..

आप इस बजट से दिल्लीवासियों को बिजली- पानी में छूट. बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा समेत कई परियोजनाओं को जारी रखने के लिए राशि का प्रावधान कर सकती है।दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा है।प्रदूषण कम करने के लिए भी बजट में सरकार नई योजनाएं को ला सकती है। मिली जानकारी के अनुसार आप सरकार के ये बजट राम राज्य पर आधारित हो सकता है ।आप की वरिष्ठ नेता आतिशी अपना पहला बजट पेश करेगी। आतिशी 2020 के  चुनाव में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी  गई थी ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *