IPL 2020 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को दी मात

दुबई। अभी इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन शुरू ही हुआ है कि रोमांच सर चढ़कर बोलने लगा है। रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैंच में किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हरा दिया है। यह दोनों टीमों के बीच इस सीजन का पहला मैच था।

आपको बता दें, सीजन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब को मात दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां दिल्ली कैपिटल्स ने 157 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत काफी खराब रही। लेकिन मयंक अग्रवाल ने एक छोर को बखूबी संभाला और 89 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को तकरीबन जीत तक पहुंचा ही दिया था। लेकिन आखिरी ओवर में आखरी दो बॉल पर स्टोइनिस ने 2 विकेट लेकर मैच को टाई करवा दिया। फिर सुपर ओवर में रबाडा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब महज 2 रन ही बना पाई। जवाब में दिल्ली ने बिना किसी विकेट खोए 3 रन बनाकर जीत हासिल की।

दिल्ली की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया। उनकी पारी में सात चौके, तीन छक्के शामिल रहे। जिसके चलते ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए और पंजाब की टीम के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा था और अंत में जीत भी हासिल की। जिसके चलते मार्कस स्टोइनिस को मैन ऑफ च मैच भी चुना गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *