केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ICU में भर्ती, बेटे चिराग ने लोजपा नेताओं को लिखी मार्मिक चिट्ठी

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री व लोजपा नेता रामविलास पासवान की तबीयत ज्‍यादा खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। तबीयत खराब होने के बाद वह शुक्रवार को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसको लेकर उनके बेटे एवं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी नेताओं को एक मार्मिक चिट्ठी लिखी है।

जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान ने लोजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक चिट्ठी जारी कर कहा है कि, पिता रामविलास पासवान की तबीयत खराब होने और उनके आईसीयू में भर्ती होने की वजह से वह बिहार नहीं आ पा रहे हैं। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, अब तक बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के तालमेल और एनडीए के किसी सहयोगी दलों से कोई बात नहीं हुई है। फिलहाल अभी पिता की सेहत की देखभाल जरूरी है, अगर इस समय मैं उनके साथ नहीं रहा तो खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा।

लोजपा के नेता और अन्य दलों के नेता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं इमाम गजाली ने बताया है कि, रामविलास पासवान की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है और वह ICU में भर्ती हैं। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगते हुए कहा है कि उनके स्वस्थ होने की दुआ करता हूं क्योंकि उनकी हमें और हमारी पार्टी को बहुत जरूरत है। वो अल्पसंख्यकों के नेता हैं। उन्होंने चिराग पासवान से भी कहा कि हम उनके साथ हैं और पार्टी के कार्यकर्ता उनकी स्वस्थ्य होने की दुआ मांग रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.