Delhi: CBSE ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, 93.7 प्रतिशत छात्र हुए पास

Delhi: 

Delhi:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।” सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

Read Also: Haryana: झज्जर अनाज मंडी में फैली अव्यवस्थाओं पर बिफरे सासंद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

बुधवार को घोषित सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 93.70 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत था।अधिकारियों ने बताया कि 94.99 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 1.3 प्रतिशत अधिक है।

Read Also: Haryana: कुरुक्षेत्र में पकड़ा गेहूं से भरा हुआ ट्रक, किसान यूनियन ने प्रशासन पर लगाए मिलीभगत के आरोप

एक अधिकारी ने बताया, “कुल 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 22,1574 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।”अधिकारियों ने बताया कि 14.7 लाख से अधिक छात्रों को ‘कम्पार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है। इस वर्ष छात्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम है। इस वर्ष 8,074 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 24.71 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *