Haryana: झज्जर अनाज मंडी में फैली अव्यवस्थाओं पर बिफरे सासंद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Haryana:  झज्जर अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।Haryana:

दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में अव्यवस्थाओं का ढेर लगा हुआ है और सरकार द्वारा बनाए गए नियमों से किसानों और आढ़तियों को राहत मिलने के बजाय उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे किसानों को सुविधा मिले,लेकिन वर्तमान हालात इसके विपरीत हैं।Haryana:
हुड्डा ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में करीब 5 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है,जबकि उठान मात्र 90 हजार क्विंटल के आसपास ही हुआ है। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया में देरी और उठान में आ रही दिक्कतों के पीछे सबसे बड़ा कारण पोर्टल की समस्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद के 10 दिनों में से 5 दिन पोर्टल बंद रहा,जिससे किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब साल में केवल कुछ दिन ही खरीद होती है,तो उस दौरान पोर्टल को सुचारू रूप से चालू रखना चाहिए। बाकी समय चाहे पोर्टल बंद रहे,लेकिन खरीद के समय इसकी कार्यक्षमता बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस दौरान बारिश हो जाती तो किसानों और आढ़तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।Haryana:
दीपेंद्र हुड्डा ने नमी (मॉइस्चर) के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि राजस्थान सरकार किसानों को नमी में छूट दे रही है,तो हरियाणा सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने मांग की कि खरीद से लेकर उठान और किसानों के खातों में भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए।अन्य राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे बयान देना उचित नहीं है। वहीं,बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा पर उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने प्रदेश के विकास के लिए काम करें।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *