Delhi: जंतर मंतर पर खत्म हुआ CJP का प्रदर्शन, कचरा साफ करने में जुटी एनडीएमसी

Delhi: नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर हुए प्रदर्शन के समाप्त होने के एक दिन बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने रविवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में व्यापक सफाई अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन स्थल और उससे सटी सड़कों से लगभग 60 मीट्रिक टन कचरा हटाए जाने का अनुमान है। Delhi: 

Read Also: Sports News: अनाहत सिंह ने 18 साल की उम्र में जीता विश्व जूनियर स्क्वैश खिताब, PM मोदी ने बधाई दी

उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद रातभर सफाईकर्मियों, भारी वाहनों और मशीनी सफाई उपकरणों की मदद से क्षेत्र को सामान्य स्थिति में लाने का काम किया गया।
छात्रों का प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हुआ था।एनडीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि टॉलस्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर, संसद मार्ग, जय सिंह मार्ग और कनॉट प्लेस क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।Delhi: 

Read Also: Sports News: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, FIH यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप का जीता खिताब

उन्होंने बताया कि शनिवार रात 75 सफाईकर्मियों को तैनात किया गया, जबकि रविवार सुबह से 35 अन्य कर्मचारी सफाई कार्य में लगे हैं।अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार रात तक करीब 40 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया, जबकि रविवार सुबह से 12 मीट्रिक टन अतिरिक्त कचरा साफ किया जा चुका है। सफाई अभियान के लिए आठ ऑटो-टिपर, दो भारी ट्रक, एक एक्सकेवेटर और तीन प्रेशर जेटिंग मशीन लगाई गई हैं।अभियान के तहत सड़कों की धुलाई, विरोध-प्रदर्शन से जुड़े नारों को मिटाने के लिए दीवारों पर दोबारा रंगाई, क्षतिग्रस्त फुटपाथ और कर्बस्टोन की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *