Delhi: मुख्यमंत्री पद से CM सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की मुलाकात

Delhi: 

Delhi:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मुलाकात की।उनके साथ उनके बेटे यतींद्र भी थे।

राज्यसभा सीट लेने से किया इंकार- ये बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि सिद्धारमैया कांग्रेस नेतृत्व के साथ अपने भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने राज्यसभा सीट लेने से पहले ही इनकार कर दिया है। सिद्धारमैया ये भी कह चुके हैं कि वे कर्नाटक में ही रहना चाहते हैं और पार्टी आलाकमान द्वारा सुझाई गई केंद्रीय भूमिका में उनकी रुचि नहीं है।Delhi: 

Read Also- BIHAR: दरभंगा में मुस्लिम समुदाय ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और बीफ़ के निर्यात पर रोक लगाने की मांग की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की मुलाकात- सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया ने केवल राहुल गांधी से मुलाकात की, क्योंकि सोनिया गांधी बैठक में उपस्थित नहीं थीं।सूत्रों ने बताया कि सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने अनुरोध के अनुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।सूत्रों ने बताया कि सिद्धारमैया अपने बेटे और वफादार नेताओं के लिए नए कर्नाटक मंत्रिमंडल में पद की मांग भी कर सकते हैं जिसमें उप-मुख्यमंत्री पद भी शामिल है।Delhi: 

Read Also- Weather News: उत्तर भारत को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सिद्धारमैया- उन्होंने बताया कि सिद्धारमैया ने बाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की और कर्नाटक में नई सरकार के गठन और पार्टी में अपनी भविष्य की भूमिका पर चर्चा की।सिद्धारमैया और राहुल गांधी की एक घंटे लंबी बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘यह एक बहुत ही सुखद बैठक थी। उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की।’’ये पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण सुचारू रूप से होगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल। राज्य में सत्ता के सुचारू हस्तांतरण में कोई बाधा नहीं है।’कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा गुरुवार को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया।

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय- सूत्रों के अनुसार, उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार सरकार गठन को लेकर कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल के साथ अलग से चर्चा करेंगे।डी. के. शिवकुमार के कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने की संभावना है।सूत्रों ने ये भी बताया कि कांग्रेस कर्नाटक में पार्टी संगठन के पुनर्गठन पर भी काम करेगी, जिस पर शुक्रवार को चर्चा होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने की संभावना है। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिद्धारमैया जनता दल सेक्युलर छोड़कर 2006 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *