CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव! CRPF की जगह अब दिल्ली पुलिस संभालेगी जिम्मेदारी

Delhi: Big change in CM Rekha Gupta's security! Delhi Police will now take over the responsibility instead of CRPF

Delhi: आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार यानी की आज 25 अगस्त को बताया कि केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली है। कुछ दिन पहले ही उन पर हुए हमले के बाद उन्हें ये सुरक्षा दी गई थी।

Read Also: Space Hero: राजधानी लखनऊ में अंतरिक्ष यात्रा से वापस लौटे शुभांशु शुक्ला के भव्य स्वागत की तैयारी

सूत्रों ने बताया कि उनकी सुरक्षा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। 51 साल की रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस इलाके में उनके कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया था। उनके कार्यालय ने इस हमले को “उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश” का हिस्सा बताया था। एक दिन बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा को केंद्र के जेड श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली गई है और अब दिल्ली पुलिस दिल्ली की मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

Read Also: बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर… 8 की मौत, 43 घायल

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ कवर बढ़ाने का आदेश केंद्र द्वारा औपचारिक रूप से जारी किया जाना था, लेकिन योजना में बदलाव हुआ और अंत में इसे वापस लेने के आदेश जारी किए गए। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री पर हमले की जांच के सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी (41), एक ऑटो-रिक्शा चालक और गुजरात के राजकोट का निवासी शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *