Delhi: बीएस-चार से निचली श्रेणी वाले वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू

Delhi

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में बीएस-तीन या उससे कम उत्सर्जन मानकों वाले दिल्ली से बाहर पंजीकृत सभी वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध शनिवार को लागू हो गया। परिवहन विभाग ने प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस के सहयोग से 23 टीम गठित की हैं।

Read Also: Indian Immigration: भारतीय आव्रजन विभाग की नेपाली नागरिक को यात्रा की अनुमति नहीं देने के मामले में कोई भूमिका नहीं

उन्होंने बताया कि जिन 23 जगहों पर इन टीमों को तैनात किया गया है, उनमें कुंडली बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, आया नगर बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर, औचंदी बॉर्डर, मंडोली, कापसहेड़ा और बजघेड़ा टोल/द्वारका एक्सप्रेसवे आदि शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, अनुमानित 50 से 70 हजार वाहन बीएस-चार से कम उत्सर्जन मानकों वाले हैं। दिल्ली में पंजीकृत वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों, बीएस-चार वाहनों, या सीएनजी, एलएनजी एवं बिजली से चलने वाले वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। Delhi

Read Also: Uttarakhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 17 अक्टूबर को हुई बैठक में शहर में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर एक नवंबर से व्यापक प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दे दी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *