दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बांटा झुग्गिवासियों का दर्द, अन्ना नगर पहुंचकर सुनी समस्याएं

नई दिल्ली (रिपोर्ट- कुलदीप शर्मा): दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी शुक्रवार को आईटीओ के अन्ना नगर की झुग्गियों में पहुंचे और यहां रहने वाले लोगों का दर्द जानने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में रेलवे ट्रैक के पास बनी 48 हजार झुग्गियों को हटाने का आदेश दिया है।

दिल्ली में रहने वाले 48000 झुग्गी वासियों के आशियाने पर लटक रही तलवार के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी एक बार फिर झुग्गीवासियों के बीच पहुंचे। आईटीओ के पास रेलवे के किनारे बनी अन्ना नगर की झुग्गियों में पहुंचकर अनिल चौधरी के यहां रहने वाले लोगों से बातचीत कर उनका दर्द जानने की कोशिश की। लोगों ने बताया कि उनकी जिंदगी का एक बड़ा वक़्त यही रहते हुए बीत चुका गया है। अपना दर्द बताते बताते कुछ लोगों की आंखों से आंसू भी छलक गए।

इस दौरान कुछ लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष को वो सर्टिफिकेट भी दिखाएं जो बीजेपी की केंद्र सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले झुग्गी वालों को बांटे थे… वहीं कुछ लोगों की तरफ से राजीव गांधी आवासीय योजना के तहत मिलने वाले फ्लैट्स के लिए किए गए आवेदन के दस्तावेज भी दिखाइये गए .. लोग फिलहाल बिना पुनर्वास के यहां से जाने को तैयार नहीं है।

Also Read- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, हेल्थ वर्कर्स का डाटा नहीं होने पर सरकार को घेरा

झुग्गियों के दौरे के दौरान अनिल चौधरी ने लोगों को बताया कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में उनकी झुग्गियों को बचाने की कानूनी लड़ाई लड़ रही है। अनिल चौधरी रेलवे ट्रैक के पास बनी 48000 छुट्टियों को हटाने की सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए एक बार फिर केंद्र और दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में रेलवे ट्रैक के पास बनी झुग्गियों को 3 महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही झुग्गियों के मुद्दे पर दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *