भजनपुरा में युवक की चाकू मार कर हत्या, पुरानी रंजिश का मामला…

Delhi Crime: Young man stabbed to death in Bhajanpura, case of old enmity...

Delhi Crime: उत्तर-पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार यानी आज 24 मार्च को तड़के 18 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना कृष्ण मंदिर के पास की है। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही युवक के परिजन उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल (जेपीसी) ले जा चुके थे।

Read Also: बवाना में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Delhi Crime- पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में की गई है।’’ शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *