दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकदी और दस्तावेज लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी फ्लाईओवर के पास एक शख्स से नकदी और दस्तावेज़ लूटने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।ये घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जब गोकलपुरी थाने की एक गश्ती टीम ने फ्लाईओवर के पास हंगामा देखा। मौके पर पहुँचने पर उन्होंने हरियाणा के कैथल के रहने वाले 36 साल के सरबजीत नामक शख्स को एक व्यक्ति को पकड़े हुए पाया।Delhi Police:

Read Also: जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर… 5 लोगों की मौत, 15 घायल

सरबजीत ने पुलिस को बताया कि हर्ष विहार से लौटते समय दो लोगों ने उसे रोक लिया। पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर बाद एक महिला भी उनके साथ आ गई और तीनों ने जबरन उसका बटुआ और जरूरी दस्तावेज छीन लिए।शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जब वे भागने की कोशिश कर रहे थे तो उसने शोर मचाया और उनमें से एक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान गोकुलपुरी के रहने वाले 22 साल के राहुल उर्फ पग्गल के रूप में हुई।Delhi Police:

Read also-Rajasthan: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में DRDO मैनेजर गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।पूछताछ के दौरान राहुल ने अपना अपराध कबूल कर लिया और अपने साथियों के नाम भी बताए।अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद छापेमारी की गई और उसके 24 साल के सहयोगी समीर और 24 साल की महिला को भी गिरफ्तार किया गया।मामले की आगे की जाँच जारी है।Delhi Police:

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *