जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर… 5 लोगों की मौत, 15 घायल

Uttar Pradesh: Roadways bus and truck collide in Jaunpur... 5 people dead, 15 injured

Uttar Pradesh: जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार यानी की आज 13 अगस्त को यह जानकारी दी।  Uttar Pradesh

Read Also: कदमों की संख्या या चलने की तकनीक, क्या है अधिक महत्वपूर्ण?

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई जब जौनपुर से आ रही बस और शाहगंज से आ रहे एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 15 अन्य घायल हुए हैं।

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *