Politics News : CM डी.के. शिवकुमार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Delhi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बेंगलुरू में शहरी विकास के अहम परियोजनाओं के लिए रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मांगी। एक अहम प्रस्ताव ये है कि इब्लूर फायरिंग रेंज के पास मौजूद लगभग 730 एकड़ रक्षा भूमि को बेंगलुरू के लिए एक स्थायी पब्लिक पार्क और ‘लंग स्पेस’ (खुली और हरी-भरी जगह) के तौर पर विकसित किया जाए।

Read Also- CJP: सरकार हमें डराने-धमकाने की कोशिश कर रही थी, पुलिस हिरासत में लिए जाने का कोई कारण …आशुतोष रांका

मुख्यमंत्री ने बेंगलुरू में रक्षा विभाग की लगभग 43.838 एकड़ जमीन पर बसी 10 नोटिफाइड झुग्गी-बस्तियों के लिए भी एक व्यावहारिक समाधान मांगा है। साथ ही उन्होंने एचएएल एयरपोर्ट और एयर फोर्स स्टेशन येलहंका के आस-पास इमारतों की ऊंचाई पर लगी पाबंदियों के बारे में भी बात की।Delhi: 

Read Also- UP: नौकरी की क्या जरूरत है, ई-रिक्शा चलाइए… यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान

प्रस्तावित ‘बेंगलुरू अर्बन व्हीक्युलर ट्विन टनल प्रोजेक्ट’ के लिए राज्य सरकार ने हेब्बल के पास रैंप बनाने के लिए 2.039 एकड़ रक्षा भूमि मांगी है। साथ ही, उन्होंने मेखरी सर्कल के पास रक्षा क्षेत्रों से गुजरने वाली टनल के लिए भी मंजूरी मांगी है, ताकि जमीन की ऊपरी सतह को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट रोड (बेल्लारी रोड) को सरोवर लेआउट से जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी लिंक रोड के लिए 6.837 एकड़ रक्षा भूमि मांगी है, और साथ ही बेल्लारी रोड पर मेखरी सर्कल के पास सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव भी रखा है।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *