Kaushambi: मानव अंगों की तस्करी करने वाले चैरिटेबल ट्रस्ट का हुआ भंडाफोड़, कौशाम्बी जिले में मचा हड़कंप !

Kaushambi: कौशाम्बी जिले में एक मानव अंगों की तस्करी करने वाले चैरिटेबल ट्रस्ट का भंडाफोड़ हुआ है। चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक पर मानव अंगों को बेचने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इलाके में हो रही मानव अंगों की तस्करी के गोरखधंधे का खुलासा होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, ये खबर क्षेत्र के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। मामला सामने आने के बाद SP ने CO चायल को इस केस की जांच सौंपी है।

Read Also: उत्तर प्रदेश: वाराणसी में धनतेरस से पहले सोने और चांदी के सामानों की बढ़ी मांग

आपको बता दें, सराय अकिल थाने के मिन्हाजपुर गांव के बाहर जंगल में संचालित हो रहे वन अंब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट ( मुक्त मानसिक दिव्यांग आश्रय स्थल ) के संचालक पर मानसिक रोगियों की हत्या कर उनके अंगों को निकालकर बेचने का गंभीर आरोप लगाया गया है। ये आरोप किसी बाहरी ने नहीं बल्कि ट्रस्ट में काम करने वाले एक व्यक्ति ने ही लगाए हैं। जिले में हो रहे मानव अंगों की तस्करी के गोरखधंधे की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है और यह मामला अब लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read Also: UP Politics: वाराणसी पहुंचे CM योगी, 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण

इसी ट्रस्ट में काम कर चुके पुरखास यूसुफपुर के रहने वाले अंसार अहमद ने ट्रस्ट के संचालक मेहंदी अली राजपूत पर यह गंभीर आरोप लगाया है कि ट्रस्ट में आने वाले मानसिक रोगियों की हत्या कर उनके अंगों को बेचने का काम हो रहा है। वहीं शव को ट्रस्ट परिसर में ही दफन कर दिया जाता है। अंसार ने ये दावा भी किया है कि वह उस जगह को भी दिखा सकता है जहां वो शव दफन हैं। इस ट्रस्ट का संचालन पिछले करीब 8 सालों से हो रहा है और वह पांच साल पहले वहां काम करता था। इस मामले की शिकायत अंसार ने SP बृजेश श्रीवास्तव से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP ने CO चायल को इस केस की जांच सौंपी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *