नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके के मेट्रो स्टेशन के पास बीते दिन यानी शुक्रवार शाम एक इमारत में भीषण आग लगने के चलते 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक, अभी भी करीब 29 लोग लापता है, जिनका सर्च ऑपरेशन जारी है।
इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के मालिक वरुण गोयल और हरीश गोयल को गिफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में इमारत के मालिक हरीश गोयल के पिता अमरनाथ गोयल की भी मौत हो गई है। घटना के समय इनके पिता बिल्डिंग की छत पर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में 24 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। बता दें कि, Mundka मामले में इमारत के मालिक के खिलाफ पुलिस ने धारा 304/308/120/34 IPC Fir no 462/22 के तहत FIR दर्ज की गई है।

सीएम केजरीवाल ने स्थगित की बैठक
वहीं दिल्ली के मुंडका में लगी आग की घटना के चलते नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर होने वाला प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है। मालूम हो कि, मुंडका अग्निकांड में घायल लोगों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस हादसे में मृतकों के परिजन अस्पताल के बाहर शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल दे रहे हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

