Delhi: दिल्ली सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से ‘टैलेंट हंट स्कीम – हौसलों की उड़ान 2026-27’ लॉन्च की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि हर युवा में प्रतिभा होती है, जरूरत सिर्फ सही अवसर और मंच की है। इस योजना के तहत 16 से 35 वर्ष तक के युवा सात अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। Delhi:
Read Also-Haryana: महंगाई के खिलाफ जींद में कांग्रेस का हल्ला-बोल, प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन
जन सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना के आधिकारिक लोगो का भी अनावरण किया। दिल्ली सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। योजना के तहत करीब 25 हजार से अधिक युवाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा।Delhi:
प्रतियोगिता में गायन, नृत्य, अभिनय, वाद्य संगीत, फाइन आर्ट, डिजिटल आर्ट, मूर्तिकला और पॉटरी जैसी सात प्रमुख विधाओं को शामिल किया गया है। युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने काजा कीहर युवा में प्रतिभा है। जरूरत केवल उसे सही मंच और अवसर देने की है। ‘हौसलों की उड़ान’ दिल्ली के युवाओं को अपनी कला और रचनात्मकता दिखाने का बड़ा अवसर देगा।Delhi:
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन स्क्रीनिंग होगी, उसके बाद क्लस्टर और जोनल स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। अगस्त महीने में राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा, जिसमें सातों श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।Delhi:
सरकार के मुताबिक प्रतिभागियों के मूल्यांकन में 25 प्रतिशत वेटेज ऑनलाइन पब्लिक वोटिंग का होगा, जबकि 75 प्रतिशत अंक विशेषज्ञ ज्यूरी के मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे।सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह केवल टैलेंट हंट नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की पहल है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य है कि दिल्ली के युवा देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएं।Delhi:
