ड्रेस-किताब पर दिल्ली सरकार लेगी बड़ा एक्शन, मान्यता हो सकती है रद्द

Aap latest news,ड्रेस-किताब पर दिल्ली सरकार लेगी बड़ा एक्शन, मान्यता हो सकती..

AAP latest news: अभिभावकों को किसी खास विक्रेता से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दबाव बनाने का मामला दिल्ली सरकार तक पहुंच गया है। इसे लेकर आप सरकार ने सख्ती दिखाने और कड़ी कार्रवाई के साथ जरुरी दिशा निर्देश जारी किए जाने की बात कही है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा, इस संबंध में शिकायतें मिली है और कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि माता पिता को किसी विशिष्ट विक्रेता से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर करने वाले निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान,उनके सामने ये मुद्दा उठाया गया था। इस पर उन्होंने कहा की शिक्षा निदेशालय को इस मामले में शिकायतें मिल रही हैं और इसके लिए जरुरी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

Read Also – कर्नाटक दौरे पर गये पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

उन्होंने आगे कहा कि, कई निजी स्कूल अभिभावकों पर उनसे डे्स और किताबें खरीदने के लिए दबाव डाल रहे हैं। शिक्षा निदेशालय को इस मुद्दे पर शिकायतें मिल रही हैं। हम एक या दो दिन में इस मामले पर दिशानिर्देश जारी करेंगे। उन्होंने कहा, इस मामले में एक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी करेंगे , ताकि लोगों की शिकायत हम तक पहुंच सके। इस तरह के कार्यों में लिप्त पाए जाने वाले स्कूलों को फिर से कार्रवाई के साथ दंडित किया जाएगा और उनकी मान्यता भी जा सकती है।

AAP latest news

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *