कोरोना काल में दिल्ली की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल टैक्स कलेक्शन 23 फ़ीसदी पीछे चल रहा है। पर दिल्ली सरकार को नई एक्साइज नीति से काफी राहत की उम्मीद है। वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने के बाद दिल्ली सरकार की कमाई में सालाना साढ़े 3 हज़ार करोड़ की अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2019 20 में एक्साइज ड्यूटी से करीब 6400 करोड़ के मुकाबले साल 2021 22 में 10 हज़ार करोड़ के राजस्व का अनुमान है।
Read Also अभिनेता सोनू सूद के घर आयकर का सर्वे, सीएम केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले 2 सालों से दिल्ली की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। साल 20 – 21 में 41 फ़ीसदी कम राजस्व की वसूली हुई। जबकि मौजूदा वित्त वर्ष में अनुमानित बजट के मुकाबले टैक्स कनेक्शन 23 फ़ीसदी कम है।
इस साल इस साल राजस्व की स्थिति पर नज़र डालें तो..
जीएसटी कलेक्शन 23 फीसदी
वैट 25 फिसदी
एक्साइज कलेक्शन 30 फीसदी
स्टाम्प डयूटी से होने वाली कमाई में 16 फीसदी और
मोटर व्हीकल टैक्स के कलेक्शन में 19 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। सिसोदिया ने कहा कि टैक्स कलेक्शन में कमी बड़ी चिंता की बात है क्योंकि दिल्ली को केंद्र से हिस्सेदारी भी सीमित ही मिलती है।
दिल्ली में इसी साल सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी मंजूर की थी। जिसके बाद 17 नवंबर से नई दुकाने खुलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली में चलने वाली पुरानी शराब की दुकानें बंद भी हो जाएंगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

