Delhi: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी मिली है।केंद्रीय कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी है।दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरएल) परियोजना की लागत को 43,129 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपये करने और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा 8,962 करोड़ रुपये के अतिरिक्त इक्विटी निवेश को मंजूरी दे दी है। इस वृद्धि के बाद एचपीसीएल का कुल इक्विटी निवेश 19,600 करोड़ रुपये हो जाएगा।
Real Also- BMW ग्रुप इंडिया ने पहली तिमाही में 17 % की वृद्धि के साथ 4,567 इकाइयों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। यह 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर है जो प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक फैला होगा और इसमें 36 स्टेशन होंगे। इस परियोजना की कुल लागत ₹13,037.66 करोड़ है। इस परियोजना का कार्यान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (आरएमआरसीएल) द्वारा किया जाएगा, जो भारत सरकार और राजस्थान सरकार का 50:50 का संयुक्त उद्यम है।
वही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026 तक) के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें निर्धारित करने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी है। खरीफ सीजन 2026 के लिए अनुमानित बजटीय आवश्यकता लगभग 41,533.81 करोड़ रुपये होगी, जो खरीफ सीजन 2025 के बजटीय आवश्यकता से लगभग 4,317 करोड़ रुपये अधिक है। खरीफ सीजन 2025 का बजट 37,216.15 करोड़ रुपये था।
Real Also- हरियाणा के युवाओं का गौरव! CM सैनी ने यूपीएससी में सफल युवाओं को दी बधाई
वही केंद्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है।केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है, परियोजना की अनुमानित लागत 14,105.83 करोड़ रुपये है।
