DAP और NPK के दामों में भारी बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने हरियाणा सरकार को घेरा

हरियाणा में कांग्रेस की ओर से मनोहर सरकार को कई मोर्चों पर घेरने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा ने सोशल मीडिया पर हरियाणा सरकार पर वार किया। सैलजा ने डीएपी और एनपीके के बढ़े दाम को लेकर सरकार को घेरा।

सोशल मीडिया पर कुमारी सैलजा ने लिखा कि DAP के 50Kg के कट्टे पर 700 रु की बढ़ोतरी और NPK के 50Kg के कट्टे पर 615 रु तक की बढ़ोतरी किसानों पर एक क्रूर प्रहार है। DAP और NPK के दामों में भारी बढ़ोतरी BJP सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करती है। इस वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।

 

वहीं कुमारी सैलजा के अलावा रणदीप सुरजेवाला भी सरकार पर लगातार निशाना लगाते रहे हैं। इसी कड़ी में सुरजेवाला ने भी सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि 73 साल में सबसे महँगी और ज़ालिम सरकार, हर रोज़ किसान पर करती नया वार ! जो कभी नहीं हुआ, वो जुल्म कर दिखाया, मोदी सरकार ने ₹700 DAP खाद बढ़ाया। ₹1200 (50 Kg) का DAP ₹1900 पार । मोदी जी पहले ही खेती की लागत ₹15,000 प्रति हेक्टेयर बढ़ा चुके हैं। सब याद रखा जाएगा !

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *