Delhi के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Delhi: Man shot dead in Preet Vihar over parking dispute

Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद को लेकर रविवार 19 अप्रैल की देर रात 34 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार यानी आज 20 अप्रैल को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक घर के बाहर हुई, जहां वाहनों को खड़ा करने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार थाने में पीसीआर को रविवार देर रात दो बजकर 22 मिनट और दो बजकर 26 मिनट पर झगड़े और गोलीबारी के संबंध में दो बार सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि पंकज नैयर (34) और उनके भाई पारस (43) का गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था।

Read Also: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिति पर की चर्चा

अधिकारी ने कहा कि बहस बढ़ गई और गौरव ने कथित तौर पर गोली चला दी जो नैयर के सीने में लगी। उन्होंने बताया कि नैयर को निर्माण विहार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि उनका पता लगाने के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *