Delhi Murder : शकरपुर में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

Delhi Murder , Delhi, Delhi murder, Delhi man stabbed to death, दिल्ली में युवक की हत्या, दिल्ली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Delhi Murder : पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में 22 साल के युवक की किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, मृतक को अस्पताल लेकर पहुंचे उसके रिश्तेदारों ने बताया कि एंबुलेंस में युवक ने इलाके के ही किसी ‘परिचित व्यक्ति’ द्वारा उस पर हमला किये जाने का संकेत दिया था।पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा कि रविवार शाम पांच बजकर 28 मिनट पर एक पीसीआर कॉल के जरिए से सूचना मिली थी कि शकरपुर में राम टेंट हाउस के पास एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है।D elhi Murder 

Read also-मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चरवाहे का शव मिला, बाघ के हमले की आशंका

मौके पर पहुंचे पुलिस दल को सड़क पर खून के धब्बे मिले।उन्होंने बताया कि देव कुमार नाम के इस युवक को उसके रिश्तेदार पटेल अस्पताल लेकर गए।उन्होंने बताया कि गंभीर हालत की वजह से उसे लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसकी दाहिने जांघ पर धारदार हथियार के किए गए कई घाव थे। Delhi Murder  Delhi Murder  Delhi Murder 

Read also-Goa Nightclub Fire: 25 मौतों के बाद ‘रोमियो लेन’ की दो संपत्तियाँ सील, कार्रवाई तेज

अधिकारी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से तीन चोटों की पुष्टि हुई है। अपराध स्थल या अस्पताल में कोई चश्मदीद नहीं मिला है।उन्होंने बताया कि शुरूआती निष्कर्षों और रिश्तेदारों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी शवगृह में रखा गया है। उपायुक्त ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए कई दल गठित किए गए हैं और घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।Delhi Murder 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *