मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चरवाहे का शव मिला, बाघ के हमले की आशंका

Kanha National Park, #MadhyaPradesh, #KanhaNationalPark, #ShepherdFound, #TigerAttack, #WildlifeSafety, #ForestConservation, #NatureNews, #AnimalBehavior, #HumanWildlifeConflict, #WildlifeProtection, Kanha National Park

Kanha National Park : मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) क्षेत्र में रविवार को एक चरवाहे का शव बरामद किया गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चरवाहा बाघ के हमले का शिकार हुआ होगा।अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चरवाहे की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी, लेकिन प्रथम दृष्टया उनका अनुमान है कि वह किसी वन्य प्राणी के हमले का शिकार हुआ है।Kanha National Park 

Read also-‘बिग बॉस 19’ में सेकंड रनर-अप रहे प्रणित मोरे ने कहा- अच्छा पैसा मिलेगा, तो ही एक्टिंग करूंगा

केएनपी के बिछिया परिक्षेत्र के रेंज ऑफिसर अविनाश जैन ने पीटीआई वीडियो से बातचीत में कहा कि पंचम धुर्वे नाम का एक व्यक्ति शुक्रवार को जंगल में अपनी भैसें चराने गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया।उन्होंने कहा कि उसकी गुमशुदगी की सूचना बिछिया थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद रविवार की सरही जोन क्षेत्र के जंगल नाले के पास उसका शव मिला।जैन ने कहा कि शुरुआती जांच में पाया गया कि किसी वन्य प्राणी ने धुर्वे को अपना शिकार बनाया है

Read also-Nashik Accident: महाराष्ट्र में कार 600 फुट गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

क्योंकि जिस क्षेत्र से शव बरामद हुआ है वहां बाघों की आवाजाही के सबूत मिलते रहे हैं।उन्होंने बताया कि धुर्वे सरही जोन से सटे कटंगा माल गांव का रहने वाला था।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जाएगी कि धुर्वे की मौत कैसे हुई है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह कहा जा सकता है कि किसी वन्य प्राणी के हमले में ही उसकी मौत हुई है।केएनपी को मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त है।Kanha National Park

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *